स्वाद के साथ सेहत के लिए भी वरदान है तेज पत्ता, जानें इसके फायदों के बारे में
By: Richa Gupta | Created At: 27 October 2023 05:08 PM
तेज पत्ता हमारे घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली सामान्य चीज है। सब्जी में तेज पत्ता के डालते ही उसका स्वाद और महक दोनों बढ़ जाते हैं। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि तेज पत्ता स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

तेज पत्ता हमारे घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली सामान्य चीज है। सब्जी में तेज पत्ता के डालते ही उसका स्वाद और महक दोनों बढ़ जाते हैं। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि तेज पत्ता स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से न केवल शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है बल्कि कई सारी बीमारियां भी दूर हो जाती हैं। आइए आपको बताते हैं कि तेजपत्ता के नियमित सेवन के क्या-क्या फायदे हैं।
गुर्दे की बीमारियों में फायदा
तेज पत्ता के सेवन से किडनी यानी गुर्दे की समस्याओं में बहुत फायदा होता है। इसके इस्तेमाल से किडनी में पथरी नहीं बनती और वह स्मूथ तरीके से अपना कार्य करती है। इससे पेशाब से जुड़े दिक्कतें भी हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं।
खाना पचाने में मदद करें
कई लोगों को खाने पचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। भोजन करते ही उन्हें कब्ज, मरोड़ या एसिडिटी जैसी परेशानियां घेर लेती हैं। ऐसे में अगर तेज पत्ता के इस्तेमाल वाली सब्जियां खाएं तो पेट से जुड़ी बीमारियों से बहुत हद तक राहत मिल सकती हैं।
शरीर की सूजन करे कम
तेज पत्ता सूजन को कम करने में भी लाभकारी सिद्ध होता है और इसे खाने से सूजन कम हो जाती है। शरीर के किसी भी हिस्से पर सूजन होने पर आप तेज पत्ते का पानी पी लें। ये पीना पीने से सूजन कम हो जाएगी। साथ में ही दर्द में भी राहत मिल जाएगी। दरअसल तेज पत्ते के अंदर सेसक्विटरपाइन लैक्टोन पाया जाता है जो कि सूजन को कम करने का कार्य करता है।
सर्दी जुकाम दूर करे
सर्दी जुकाम होने पर आप तेज पत्ते की चाय पीएं। तेज पत्ते की चाय पीने से जुकाम तुरंत सही हो जाता है। तेज पत्ते की चाय बनाना बहुत आसान है। आप बस गैस पर चाय का पानी रख दें और इसके अंदर तेज पत्ता डाल दें। चाय को अच्छे से उबालें और फिर इसे छान कर पी लें। दिन में दो बार तेज पत्ते की चाय पीने से जुकाम से राहत मिल जाएगी।
अनिद्रा की समस्या दूर
अगर आप अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं तो तेज पत्ता आपके लिए रामबाण का काम कर सकता है। आप रात को सोने से पहले तेज पत्ता का प्रयोग कर इस परेशानी से छुटकार पा सकते हैं। तेज पत्ता के तेल की कुछ बूंदों को गर्म पानी में मिलाकर पीने से अच्छी नींद आती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की IND24 पुष्टि नहीं करता है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।