H

रतलाम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह ने की जीत हासिल, कांतिलाल भूरिया को दी मात

By: Richa Gupta | Created At: 04 June 2024 10:40 AM


लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों का इंतजार अब खत्म हुआ। रतलाम लोकसभा सीट पर बीजेपी ने एक बार फिर जीत हासिल की है। रतलाम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह को जीत मिली है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों का इंतजार अब खत्म हुआ। रतलाम लोकसभा सीट पर बीजेपी ने एक बार फिर जीत हासिल की है। रतलाम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह को जीत मिली है। एक समय में रतलाम लोकसभा सीट पर कांग्रेस का दबदबा हुआ करता था। लेकिन 2014 और 2019 में इस सीट पर जीत दर्ज कर बीजेपी ने वापसी कीं। वहीं एक बार फिर 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। रतलाम लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह ने कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को मात दी है।

कांग्रेस से कांतिलाल भूरिया थे मैदान में

बता दें कि, रतलाम लोकसभा सीट पर मध्य प्रदेश के चौथे चरण 13 मई को मतदान हुए थे। जिसमें रतलाम लोकसभा सीट पर 72.94 प्रतिशत मतदान हुआ। बीजेपी ने इस बार भी अपनी जीत को बरकरार रखने के लिए अनीता नागर सिंह चौहान को उतारा है। वहीं कांग्रेस से कांतिलाल भूरिया मैदान में है।