H

CG NEWS : कांग्रेस सरकार भरोसे की सरकार कका अभी जिन्दा है.... मेरे पिताजी ने भरोसा कमाया है : स्मिता बघेल

By: Shivani Hasti | Created At: 17 November 2023 12:36 PM


banner
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 70 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग की जा रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बेटी स्मिता बघेल ने कहा, “लोग काफी उत्साहित हैं और सरकार के काम से खुश हैं और इसीलिए मैं बहुत आश्वस्त हूं। आज छत्तीसगढ़ में किसान खुशहाल हैं, उन्हें धान का अच्छा दाम मिल रहा है।कांग्रेस सरकार भरोसे की सरकार कका अभी जिन्दा है। मेरे पिताजी ने भरोसा कमाया है।कांग्रेस सरकार ने भरोसा कमाया है। उन्होंने जो वादा किया है वो पूरा किया है।

Read More: CG NEWS : मतदान से पहले महामाया मंदिर पहुंचे उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूजा कर मां से लिया आशिर्वाद.....

मुख्यमंत्री भूपेष बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल ने कहा, “कांग्रेस की सरकार बन रही है। जैसे हमारे मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोल रहे हैं। कि 75 पार होगा तो बिल्कुल 75 पार होगा” लोगों में काफी उत्साह है, सभी जगह कांग्रेस की लहर है

Read More: CG NEWS : मतदान से पहले महामाया मंदिर पहुंचे उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूजा कर मां से लिया आशिर्वाद.....