H

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने पंजाब लोकसभा सीटों पर जारी की कैंडिडेट्स की सूची

By: Richa Gupta | Created At: 09 May 2024 05:22 AM


लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के बाद भाजपा ने बुधवार को पंजाब में अपने कैंडिडेट्स की एक और लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में आंदपुर साहिब से डॉ. सुभाष शर्मा, फिरोजपुर सीट से राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और संगरूर सीट से अरविन्द खन्ना को चुनावी मैदान में उतारा है।

bannerAds Img
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के बाद भाजपा ने बुधवार को पंजाब में अपने कैंडिडेट्स की एक और लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में आंदपुर साहिब से डॉ. सुभाष शर्मा, फिरोजपुर सीट से राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और संगरूर सीट से अरविन्द खन्ना को चुनावी मैदान में उतारा है। इसी के साथ भाजपा ने 12 सीटों पर अपने कैंडिडेट का ऐलान किया है।

पंजाब में भाजपा अकेले चुनावी मैदान में उतरी

हालांकि, पार्टी ने फतेहगढ़ साहिब सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारा है। इस बार पंजाब में भाजपा अकेले चुनावी मैदान में उतरी है। शुरुआत में भाजपा और शिरोमणी अकाली दल के गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की खबरे आ रही थी। हालांकि, किसी कारण से दोनों दलों के बीच सहमति नहीं बन पाई थी। कुछ दिनों बाद भाजपा ने आधिकारिक तौर पर पंजाब से अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की। इसके बाद शिरोमणी अकाली दल ने बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का घोषणा की।

पंजाब में कैंडिडेट्स नामांकन 14 मई तक भर सकते है

दिल्ली की बात करें तो यहां पर कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन के साथ आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में उतरी है। हालांकि, पंजाब में दोनों पार्टी ने आपसी सहमित से अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है। गौरतलब है कि पंजाब और दिल्ली की सत्ता में में आम आदमी पार्टी की सरकार काबिज है। पंजाब में कैंडिडेट्स अपना नामांकन 14 मई तक भर सकते हैं। जबकि नामांकन वापस करने की अंतिम तीथि 17 मई रखी गई है।