MP NEWS: बदनावर में भाजपा नेता भंवर सिंह शेखावत के विरोध में लगे पोस्टर
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 29 August 2023 02:46 PM
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने इस पोस्टर को लेकर कहा कि, यह कांग्रेस के अंदरूनी लड़ाई है। यह उसी के पोस्टर वार का नतीजा है।

चुनावी साल में जुबानी जंग के साथ पोस्टर वार भी अब देखने को मिलने लगा है। इसी क्रम में एमपी के धार जिले के बदनावर में भारतीय जनता पार्टी के नेता भंवर सिंह शेखावत के विरोध में पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टर में लिखा है कि, कांग्रेस तुझसे बैर नहीं भाजपाई आयतित नेता की खेर नहीं।
राजनीतिक फायदे के लिए इस तरह का पोस्टर लगाए है
इस तरह के पोस्टर लगने से बदनावर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने इस पोस्टर को लेकर कहा कि, यह कांग्रेस के अंदरूनी लड़ाई है। यह उसी के पोस्टर वार का नतीजा है। भंवर सिंह शेखावत वरिष्ठ भाजपा नेता है जो कुशाभाऊ ठाकरे के समय के नेता हैं और यह किसी असामाजिक तत्व ने राजनीतिक फायदे के लिए इस तरह का पोस्टर लगाए है।
यहां पर पोस्टर लगे हैं तो हम जांच करवाएंगे - कांग्रेस
इस मामले पर मनोज सोमानी ने आगे कहा कि, भंवर सिंह शेखावत किसी अन्य राजनीतिक दल में जाने का सोच भी नहीं सकते हैं। वही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार ने कहा कि, यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है और आप बता रहे हैं कि, यहां पर पोस्टर लगे हैं तो हम जांच करवाएंगे और हमारे वरिष्ठों को अवगत करवाएंगे।