H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

सीएम शिवराज पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार, अच्छी बारिश के लिए लगाई अर्जी

By: Ramakant Shukla | Created At: 04 September 2023 10:08 AM


महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को सुबह करीब 8 :45 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रदेश मंं अच्छी बारिश की कामना के साथ महारुद्र अनुष्ठान प्रारंभ होने के पहले नंदी हाल में पूजन किया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने गर्भ गृह में भगवान श्री महाकालेश्वर का पंचामृत पूजन अभिषेक किया। इस दौरान नदी हाल में अन्य जनप्रतिनिधि व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

banner
महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को सुबह करीब 8 :45 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रदेश मंत अच्छी बारिश की कामना के साथ महारुद्र अनुष्ठान प्रारंभ होने के पहले नंदी हाल में पूजन किया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने गर्भ गृह में भगवान श्री महाकालेश्वर का पंचामृत पूजन अभिषेक किया। इस दौरान नदी हाल में अन्य जनप्रतिनिधि व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

महाकाल मंदिर नंदी हाल में 6 घण्टे चलेगा अनुष्ठान

श्री महाकालेश्वर मंदिर में भाद्रपद के पहले सोमवार 4 सितंबर को मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह मंदिर पहुंचते ही महारूद्र अनुष्ठान कराने के लिए नंदी हाल में पूजन किया । इसके बाद मुख्यमंत्री ने गर्भ गृह में जाकर भगवान महाकाल का पंचामृत पूजन किया पूजन के बाद मंदिर के पुजारी व पुरोहितों द्वारा अनुष्ठान प्रारंभ किया गया। महा रूद्र अनुष्ठान के दौरान दो लघु रुद्र के साथ ही 121 पाठ किए जाएंगे। अनुष्ठान सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। बताया गया कि महारूद्र अनुष्ठान प्रदेश में अच्छी बारिश की कामना के साथ कराया जा रहा है। अनुष्ठान में मंदिर के करीब 66 पुजारी-पुरोहित बैठकर एक साथ महारुद्र का पाठ करेंगे। सोमवार को सुबह प्रारंभ हुए महा रूद्र अनुष्ठान के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरी तरह शिव की भक्ति में लीन हो गए। नंदी हॉल में मुख्यमंत्री ने पुजारी व पुरोहितों के साथ मंत्र का उच्चारण भी किया। गौरतलब है कि इसी दिन सोमवार को शाम चार बजे से भाद्रपद माह की पहली सवारी व क्रम अनुसार नवम सवारी भी महाकाल मंदिर से प्रारंभ होगी।