H

CG NEWS : राजनांदगांव और बिलासपुर के दौरे पर सीएम साय , नामांकन रैली में होंगे शामिल और कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

By: Shivani Hasti | Created At: 04 April 2024 05:17 AM


bannerAds Img
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान 7 मई को किया जाएगा। राज्य में 11 लोकसभा सीटों मतदान होंगे। इनमें बस्तर, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल है। इसी कड़ी में आज सीएम साय राजनांदगांव और बिलासपुर दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वेरायपुर से 12 बजे रवाना होंगे और राजनांदगांव में नामांकन रैली में शामिल होंगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 3 बजे बिलासपुर जिले के लिए रवाना होंगे। यहां सीएम कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिसके बाद शाम 5 बजे वापस रायपुर लौट आएंगे। मुहुर्त वाला नामांकन दाखिल कर चुके भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे चार अप्रैल को नामांकन रैली निकालने जा रहे हैं। banner

Read More: CG NEWS : डॉ. महंत के विवादित बयान के बाद BJP ने शुरू किया पोस्टर वॉर…