H

राज्यसभा चुनाव की घोषणा, मध्यप्रदेश की 5 सीटों और छत्तीसगढ़ की एक सीट के लिए 27 फरवरी को मतदान

By: Ramakant Shukla | Created At: 29 January 2024 09:55 AM


मध्यप्रदेश की पांच और छत्तीसगढ़ की एक सीट दो अप्रैल 2024 को रिक्त हो रही हैं। मध्यप्रदेश में पांच में से चार भाजपा और एक कांग्रेस के पास है। 8 फरवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। 15 फरवरी तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे 16 फरवरी को इनकी जांच होगी। अभ्यर्थी 20 फरवरी तक नाम वापस ले सकेंगे। 27 फरवरी को सुबह नौ से दोपहर चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी।

bannerAds Img
मध्यप्रदेश की पांच और छत्तीसगढ़ की एक सीट दो अप्रैल 2024 को रिक्त हो रही हैं। मध्यप्रदेश में पांच में से चार भाजपा और एक कांग्रेस के पास है। 8 फरवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। 15 फरवरी तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे 16 फरवरी को इनकी जांच होगी। अभ्यर्थी 20 फरवरी तक नाम वापस ले सकेंगे। 27 फरवरी को सुबह नौ से दोपहर चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। मध्यप्रदेश से भाजपा के 4 सदस्यों का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त हो रहा है। इनमें धर्मेंद्र प्रधान, डॉ.एल मुरूगन, अजय प्रताप सिंह और कैलाश सोनी शामिल हैं। वहीं कांग्रेस से राजमणि पटेल का कार्यकाल समाप्त होगा। उधर छत्तीसगढ़ से सरोज पांडे का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। banner