H

आज सीएम शिवराज समेत इन राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री करेंगे धुआंधार प्रचार

By: Richa Gupta | Created At: 08 November 2023 08:43 AM


मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार का दौर चरम पर हैं। इसी कड़ी में आज सीएम शिवराज के तूफ़ानी दौरे रहेंगे। सीएम शिवराज पहले प्रातः 9.55 बजे बडवानी के पानसेमल जाएंगे।

banner
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार का दौर चरम पर हैं। इसी कड़ी में आज सीएम शिवराज के तूफ़ानी दौरे रहेंगे। सीएम शिवराज पहले प्रातः 9.55 बजे बडवानी के पानसेमल जाएंगे। प्रातः 10.55 बजे सेंधवा के चचरिया। प्रातः 11.50 बजे खरगौन के धूलकोट। दोपहर 12.45 बजे भीकनगांव के झिरनिया। दोपहर 1.40 बजे खण्डवा के मांधाता। दोपहर 3.20 बजे राजगढ के जीरापुर। शाम 4.15 बजे चित्रकूट। शाम 5.10 बजे राजगढ के ब्यावरा। शाम 6.45 बजे कुरावर एवं शाम 7.45 बजे सीहोर के श्यामपुर में स्थानीय कार्यक्रमों एवं जनसभा को संबोधित करेंगे।

योगी आदित्यनाथ

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पन्ना, पृथ्वीपुर, उदयपुरा और नरसिंहपुर करेंगे चुनावी जनसभा को संबोधित। 11 बजे पन्ना, प्रातः 12.45 बजे निवाडी जिले के पृथ्वीपुर, दोपहर 2.35 बजे उदयपुरा, दोपहर 3.30 बजे नरसिंहपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

हेमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा खण्डवा में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित। खण्डवा के ओंकारेश्वर के मांधाता में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे।दोपहर 3 बजे पंधाना में रोड शो और आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 6 बजे खण्डवा में आमसभा को संबोधित करेंगे।

सांसद मनोज तिवारी

भोजपुरी अभिनेता एवं सांसद मनोज तिवारी करेंगे आज भोपाल में चुनावी सभा को संबोधित। 11 बजे भोपाल मध्य विधानसभा 12 नं. स्टॉप मल्टी में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे। दोपहर 12.30 बजे दक्षिण पश्चिम विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो और जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.30 बजे नरेला विधानसभा। शाम 7 बजे भोजपुर विधानसभा। रात्रि 8 बजे गोविन्दपुरा विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तूफ़ानी चुनावी सभाए करेंगे। सुबह 11:50 बजे गुना जिले के गुना विधानसभा में। दोपहर 3:20 बजे उज्जैन के घटिया विधानसभा के उन्हेंम में। शाम 4: 35 बजे देवास जिले के देवास विधानसभा में। शाम 6:25 बजे देवास जिले के हाटपिपलिया में। रात्रि 8:30 बजे इंदौर जिले के रऊ विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

सांसद विष्णुदत्त शर्मा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा छिंदवाडा दोरे पर रहेंगे। प्रातः 10 बजे छिंदवाडा में कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 1.15 बजे कटंगी, दोपहर 2.30 बजे बालाघाट के लांजी। शाम 4 बजे सिवनी के लखनादौन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति

केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति आज प्रातः 11 बजे नर्मदापुरम विधानसभा के बाद्रांभान घाट पर नर्मदा पूजन करने के पश्चात नर्मदा मंदिर में नौका सभा करेंगी। - दोपहर 3 बजे विवेकानंद घाट पर सभा और शाम 5.15 बजे सेठानी घाट पर सभा को संबोधित करेंगी -