अगले तीन दिनों तक इन राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनेगा निम्न क्षेत्र का दबाव
By: Ramakant Shukla | Created At: 13 November 2023 08:33 AM
दिवाली के बाद दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 नवंबर के आसपास दक्षिणपूर्ण बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनन की उम्मीद है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 16 नवंबर के आसपास मध्य और निकटवर्ती दक्षिण बंगाल की खाड़ी पर दबाव में तब्दील होने की संभावना है। IMD के अनुसार, पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई।

इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से उत्तरपूर्वी हवाएं प्रायद्वीपीय भारत पर हावी हैं। इस मौसमी घटना से दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। आईएमडी ने कहा, '14 से 16 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तूफान, बिजली के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।'
मौसम विभाग ने कहा कि अगले सात दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में खराब मौसम की स्थिति के मद्देनजर मछुआरों को बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की सलाह दी गई है। देश के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम रहेगा।