H

युवाओं के लिए अच्छी खबर, सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर पद पर निकली बंपर भर्ती

By: Ramakant Shukla | Created At: 30 January 2024 05:16 AM

अगर आप छत्तीसगढ़ में रहते हैं और आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, सूरजपुर जिला रोजगार व स्वरोजगार के तहत सभी जनपद पंचायतों में प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से 400 सुरक्षा जवान, 50 सुरक्षा सुपरवाइजर, 300 लेबर के पद पर भर्ती निकाली गई है।

bannerAds Img

750 पदों पर जिले के सभी जनपद पंचायतों में होगा प्लेसमेंट

इन प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक रोजगार कार्यालय सूरजपुर परिसर 02 फरवरी, जनपद पंचायत ओड़गी में 05 फरवरी, भैयाथान 06 फरवरी, प्रतापपुर 07 फरवरी, प्रेमनगर 08 फरवरी एवं रामानुजनगर 09 फरवरी को सुनिश्चित की गई है। जिसमें इच्छुक सभी उम्मीदवार दस्तावेजों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते है।

Read More: रिकॉर्ड धान खरीदी की ओर अग्रसर छग, बीते साल की तुलना में 27 लाख मीट्रिक टन ज्यादा हुई धान की खरीदी