दिवाली से पहले इन 80 हजार कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सीएम केजरीवाल ने किया बोनस देने का एलान
By: Richa Gupta | Created At: 06 November 2023 04:03 PM
दिल्ली सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की है।

दिल्ली सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी मेरा परिवार हैं। त्योहारों के इस महीने में हम दिल्ली सरकार के ग्रुप B और ग्रुप C के कर्मचारियों को 7000 रुपये का बोनस दे रहे हैं। साथ ही सीएम केजरीवाल ने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सोमवार को प्रेस वार्ता कर 80 हजार कर्मियों को बोनस देने की घोषणा की है।
दिल्ली सरकार में काम करने वाले कर्मचारी मेरा परिवार हैं
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, "दिल्ली सरकार में काम करने वाले कर्मचारी मेरा परिवार हैं और आज में उनके लिए एक खुशखबरी लेकर आया हूं। दिल्ली सरकार ने पिछले 8 सालों में शिक्षा और स्वास्थ्य से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर आदि में जितने भी काम किए हैं, उसमें सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सरकार के कर्मचारियों ने निभाई है। इन कर्मचारी की कड़ी मेहनत की वजह से हम दिल्ली को लोगों के सपने का शहर बनाया है।
ग्रुप बी, नॉन गैजेटेड और ग्रुप सी के कर्मियों को मिलेगा लाभ
जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार में कार्यरत ग्रुप बी, नॉन गैजेटेड और ग्रुप सी के 80 हजार कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। हर कर्मचारी को 7 हजार रुपये का बोनस दिया जाएगा। इस पर 56 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कुछ दिनों पहले ही केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम के सफाईकर्मियों को भी दिवाली से पहले बड़ा गिफ्ट दिया था। दरअसल दिल्ली नगर निगम के 5000 सफाईकर्मियों को पक्का करने का प्रस्ताव पास हुआ था। इसके बाद इन कर्मचारियों को भी साल 2004 से पक्का माना जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा था कि दीपावली पर मिले इस शानदार तोहफे के लिए पक्का होने वाले सभी सफाईकर्मियों और उनके परिजनों को बहुत-बहुत बधाई।