H

Rajasthan Politics: कार्यकर्ता सम्मेलन में महेंद्रजीत सिंह मालवीय बोले- 'कांग्रेस का टिकट नहीं ले रहा है...समुद्र ही नाले में जाकर...'

By: payal trivedi | Created At: 29 March 2024 08:20 AM


डूंगरपुर के अटल सामुदायिक भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मलेन में लोकसभा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीया, सांसद कनकमल कटारा, जिलाध्यक्ष हरीश पटेल, सुशील कटारा सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। बीजेपी से बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

bannerAds Img
Jaipur: डूंगरपुर के अटल सामुदायिक भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं (Rajasthan Politics) का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मलेन में लोकसभा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीया, सांसद कनकमल कटारा, जिलाध्यक्ष हरीश पटेल, सुशील कटारा सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। बीजेपी से बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस और बीएपी पर जमकर साधा निशाना

महेंद्रजीत मालवीया ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Rajasthan Politics) के साथ डबल इंजन की सरकार को विकास को नई रफ्तार मिल रही है। वागड़ का बेणेश्वर धाम हो या फिर मानगढ़ धाम। दोनों ही जगह पर विकास के कई काम हुए हैं। जो काम बचे हैं उन्हे भी डबल इंजन की सरकार पूरा करेगी। वागड़ के विकास में 12 नई ट्रेन चलाई गई, जिसका फायदा भी यहां के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कांग्रेस और बीएपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और बीएपी ये काम करवा सकते हैं क्या? महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बड़े चक्कर में पड़ गई है। पार्टी टिकट देने का कहती है, लेकिन यहां कोई टिकट ले नहीं रहा है। सुनने में ये आ रहा है कि कांग्रेस पार्टी बीएपी से मिलकर चुनाव लड़ेगी। इसलिए मैं हमेशा कहता हूं कि नाले को तो समुद्र में मिलते देखा है, लेकिन समुद्र ही नाले में जाकर मिले तो फिर क्या होगा। जिलाध्यक्ष हरीश पटेल ने कहा कि 2 अप्रैल को बांसवाड़ा में नामांकन रैली में अधिक से अधिक लोगों की भीड़ को जुटाना है।