H

MP में इस दिन तक नहीं चलेगी दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन

By: Richa Gupta | Created At: 30 January 2024 12:01 PM


वंदे भारत ट्रेन से सफर करने की प्लानिंग करने वालों के लिए बड़ा अपडेट आया है। यह ट्रेन कुछ दिनों के लिए कैंसिल कर दी गई है। रानी कमलापति स्टेशन (भोपाल) से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत आज से 2 फरवरी तक निरस्त कर दी गई है।

bannerAds Img
वंदे भारत ट्रेन से सफर करने की प्लानिंग करने वालों के लिए बड़ा अपडेट आया है। यह ट्रेन कुछ दिनों के लिए कैंसिल कर दी गई है। रानी कमलापति स्टेशन (भोपाल) से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत आज से 2 फरवरी तक निरस्त कर दी गई है। रेलवे ने यह फैसला मेंटेनेंस कार्य के चलते लिया है। रानी कमलापति से लेकर दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन को पिछली साल 1 अप्रैल को शुरू किया गया था।

यार्ड रिमॉडलिंग के चलते ट्रेन रद्द

रेलवे से मिली जानकारी के एअनुसार, मथुरा में यार्ड रिमॉडलिंग के चलते ट्रेन को रद्द किया जा रहा है। रानी कमलापति-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन आज से 2 फरवरी तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 20171/ 20172 आरकेएमपी वंदे भारत एक्सप्रेस आज से 2 फरवरी तक दोनों ओर से नहीं चलेगी। ट्रेनों की जानकारी नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम या रेलवे इंक्वायरी नंबर 139 पर ले सकते हैं।

इन शहरों को होगा फायदा

इधर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इलेक्ट्रानिक्स निकेतन स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश की लंबित रेल परियोजनाओं सहित प्रदेश के विकास से जुड़े अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इंदौर-दाहोद रेल परियोजना की ओर आकर्षित किया। यह परियोजना पीथमपुर, धार, सरदारपुर और झाबुआ के औद्योगीकरण और विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। रेल परियोजना के अलग-अलग सेक्शन के भू-अर्जन कार्य की प्रगति से भी केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।