H

पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल ने थामा बीजेपी का दामन

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 30 March 2024 07:35 AM


पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं।

bannerAds Img
आगामी लोकसभा चुनाव के बीच महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गई हैं।

बसवराज पाटिल मुरुमकर ने बीजेपी का दामन थाम लिया था

आपको बता दें कि, शुक्रवार को अर्चना पाटिल चाकूरकर ने भारतीय जनता पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। जिसके बाद से ही उनके बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हो गई थी। बता दें कि, इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बसवराज पाटिल मुरुमकर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया था। बसवराज पाटिल शिवराज पाटिल के बेटे हैं।

बीजेपी में अर्चना को लाने में अशोक चव्हाण की है अहम भूमिका

मिली जानकारी के अनुसार, शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें काफी पहले से ही लगाई जा रही थी। वहीं राजनीतिक गलियारों में ये भी चर्चा है कि, कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने उनकी पार्टी में एंट्री को लेकर मध्यस्थता की थी, जिसके बाद अर्चना ने आज यानी की शनिवार को बीजेपी का दामन थाम लिया।