H

दिग्विजय सिंह के गढ़ में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा

By: Sanjay Purohit | Created At: 09 February 2024 06:41 AM


विष्णु दत्त शर्मा गुरुवार देर शाम गुना जिले की राघौगढ़ विधानसभा के ग्राम आवन में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे

bannerAds Img
मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा गुरुवार देर शाम गुना जिले की राघौगढ़ विधानसभा के ग्राम आवन में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे हैं। गांव चलो अभियान के तहत तैयारी का जायजा लेने और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने आए वीडी शर्मा रात्रि विश्राम भी आवन ग्राम में ही करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आवन के बूथ क्रमांक 97 से संबंधित कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं। खास बात यह है की बैठक की अध्यक्षता बूथ क्रमांक 97 के अध्यक्ष हीरालाल लोधा द्वारा की जा रही है।

गांव चलो अभियान के तहत तैयारी का जायजा और मार्गदर्शन

वीडी शर्मा लोकसभा चुनाव को लेकर 11 सूत्रीय कार्यक्रम पर राघोगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दे रहे हैं। शुरुआती चर्चा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को मठ मंदिरों के पुजारी का सम्मान, मेरा बूथ सबसे मजबूत, बूथ जीता चुनाव जीता और 51% बूथ जीताने का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया है। इस बैठक के बाद वह सदस्यता अभियान और पार्टी के अन्य कार्यक्रमों पर भी चर्चा करेंगे। गांव चलो अभियान के तहत गुना जिले में गतिविधियों के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आवन को इसलिए चुना है। क्योंकि यह क्षेत्र राघौगढ़ विधानसभा के अंतर्गत आता है। राघोगढ़ से इस समय पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह विधायक हैं।