H

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 परियोजनाओं का शिलान्यास किया

By: Ramakant Shukla | Created At: 30 January 2024 12:28 PM


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। यहां 10 हजार 405 करोड़ रुपये की लागत से 724 किलोमीटर लंबी 24 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। भोपाल में आठ हजार 38 करोड़ रुपये लागत से 498 किलोमीटर लंबी 15 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

bannerAds Img
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। यहां 10 हजार 405 करोड़ रुपये की लागत से 724 किलोमीटर लंबी 24 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। भोपाल में आठ हजार 38 करोड़ रुपये लागत से 498 किलोमीटर लंबी 15 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

लगातार काम चल रहा

राजधानी के लाल परेड मैदान पर आयोजित सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पहले जब हम नागपुर से मध्यप्रदेश में प्रवेश करते थे तो सड़क की स्थिति बता देती थी कि मध्यप्रदेश आ गया है। आज गुणवत्तायुक्त सड़कों का जाल बिछा हुआ है। लगातार काम चल रहा है। तीन लाख करोड रुपये की परियोजनाओं पर काम मध्यप्रदेश में हो रहा है। साथ ही बताया कि सात ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे पर काम चल रहा है, जिनके पूर्ण होने पर प्रदेश में औद्योगिक विकास और गति से होगा। रोजगार बढ़ेगा।

जबलपुर में 2,367 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी संबोधित किया। वर्चुअल रुप से केंद्रीय इस्पा त और उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भी संबोधित किया । इससे पहले गडकरी जबलपुर में दो हजार 367 करोड़ रुपये की लागत से 226 किलोमीटर लंबी नौ परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

भोपाल में इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कुल 15 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें भोपाल के अयोध्या बायपास खंड का छह लेन चौड़ीकरण, शाहगंज से बाड़ी खंड मार्ग का चार लेन चौड़ीकरण, श्योपुर-गोरस का दो लेन मार्ग (पेव्ड शोल्डर के साथ), शुजालपुर बाईपास का दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ), अटेर एवं भिंड बाईपास का दो-लेन मार्ग (पेव्ड शोल्डर के साथ), गोरस से श्यामपुर मार्ग का दो-लेन मार्ग (पेव्ड शोल्डर के साथ), दाहोद (गुजरात सीमा) से अंबुआ खंड का दो-लेन मार्ग (पेव्ड शोल्डर के साथ) मुलताई से मध्य प्रदेश/महाराष्ट्र सीमा तक का दो-लेन मार्ग (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण की परियोजनाएं शामिल हैं।