H

CG NEWS : आज कोंडागांव और धमतरी जिले के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, जनसभा में होंगे शामिल....

By: Shivani Hasti | Created At: 31 March 2024 06:14 AM


bannerAds Img
CG NEWS : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोंडागांव और धमतरी जिले के दौरे पर रहेंगे। सुबह 11:15 बजे हैलीपैड से कोंडागांव के लिए रवाना होंगे। कोंडागांव के केशकाल में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग के लिए प्रचार करेंगे। दोपहर 1:25 बजे धमतरी जिले के सिहावा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद डोंगरडुला में आयोजित साहू समाज वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे। भाजपा चुनाव प्रभारी नितिन नबीन का तूफानी दौरा जारी है। 4 अप्रैल तक लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। प्रत्याशियों के नामांकन रैलियों में शामिल होंगे। आज सुबह 10:30 बजे महासमुंद पहुंचेंगे और 12 बजे तक लोकसभा कोर कमेटी और प्रबंध समिति की बैठक लेंगे। इसके बाद जामगांव में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 5 बजे कांकेर के लिए रवाना होंगे। कांकेर में लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक लेंगे।

Read More: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में भाजपा घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष बनाए राजनाथ सिंह और सीएम साय को बनाए सदस्य...