H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

छतरपुर : जेल में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने बंदियों को बांधी राखी

By: Richa Gupta | Created At: 31 August 2023 04:45 PM


छतरपुर - पूरे देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार बडी ही धूमधाक से माना जा रहा है, क्योंकि यह पर्व भाई बहन के प्रेम को दर्शाता है।

banner
छतरपुर - पूरे देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार बडी ही धूमधाक से माना जा रहा है, क्योंकि यह पर्व भाई बहन के प्रेम को दर्शाता है। हर बर्ष सावन पूर्णिमा पर भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस वर्ष भद्रा काल के चलते रक्षाबंधन का त्योहार दो दिन मनाया जा रहा है।

बहनों ने अपने भाईयों को बांधी राखी

सावन पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला पर्व रक्षाबंधन आज बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। जिला जेल छतरपुर में भी बहनों ने अपने भाईयों को राखी बांधकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर जिला जेल प्रशासन ने तमाम इंतजाम किए और बहिनों की मुलाकात भाईयों से कराने के लिए विशेष इंतजाम किए गए है।

रक्षाबंधन त्यौहार पर जेल प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जेल अधीक्षक के के कुलश्रेष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि, बंदी से मुलाकात का समय अधिकतम दस मिनट का रखा गया है और यह कार्यक्रम सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक लगातार चलेगा। वहीं अगर बहनों की संख्या ज्यादा रही तो यह समय और भी बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाईयों को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान कई बहनें भावुक दिखाई दी। रक्षाबंधन त्यौहार को देखते हुए जेल प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।।