H

आज चुना जाएगा भाजपा विधायक दल का नेता, केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह-भूपेंद्र यादव भुवनेश्वर पहुंचे

By: Ramakant Shukla | Created At: 11 June 2024 10:29 AM

ओडिशा में आज भाजपा के विधायक दल की बैठक होनी है। इस बैठक में पार्टी अपने विधायक दल का नेता चुनेगी। केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव भुवनेश्वर पहुंच गए हैं। भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों का स्वागत किया।

bannerAds Img

शाम साढ़े चार बजे होगी विधायक दल की बैठक

ओडिशा में भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए शाम साढ़े चार बजे बैठक शुरू होगी। इस बैठक में राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे। ओडिशा का मुख्यमंत्री बनने की रेस में मनमोहन सामल और सुरेश पुजारी का नाम सबसे आगे चल रहा है। भाजपा ओडिशा में डिप्टी सीएम भी नियुक्त कर सकती है। ओडिशा में भी बुधवार को सीएम पद का शपथ ग्रहण समारोह होना है। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रह सकते हैं। शपथ ग्रहण के लिए भाजपा ने बीजद नेता नवीन पटनायक को भी आमंत्रण दिया है। शपथ ग्रहण समारोह के चलते ओडिशा में 12 जून को आधे दिन की छुट्टी देने का एलान किया गया है।