H

शिवराज सिंह ने राहुल गांधी बोला हमला, कहा- इनकी सही जगह भारत नहीं इटली है

By: Richa Gupta | Created At: 09 May 2024 11:31 AM


चौथे चरण के मतदान को लेकर BJP ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। आज खंडवा पहुंचे पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

bannerAds Img
चौथे चरण के मतदान को लेकर BJP ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। आज खंडवा पहुंचे पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा की राहुल गांधी बौखलाए हुए हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भारतीय संस्कृति से जीवन मूल्यों से परंपराओं से कोई लेना-देना नहीं है, ये भारत की जड़ों से कटे हुए है. इनके नेता सलाहकार कहते है कोई चीन जैसा लगता है कोई नेपाल कोई कही जैसा लगता है। अरे हम सब भारत माता के लाल भेद भाव का कहां सवाल, हम सब एक ही है। अलग भाषा अलग वेश फिर भी अपना एक देश।

कांग्रेस का भारत से कोई लेना-देना नहीं

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम ने कहा कांग्रेस का भारत की माटी से भारत की जनता से कोई लेना देना है ही नहीं ये तो विदेशी विचारों से प्रभावित होकर काम करते हैं। इनकी सही जगह भारत नहीं इटली है। बता दें कि आज पुर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तीन सभाएं हैं। जिसमें खंडवा में दो और एक बुरहानपुर के खकनार में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जन सभा को संबोधित करेंगे।