H

प्रियंका गांधी को लेकर रायबरेली की विधायक का चौंकाने वाला खुलासा, कहा - अदिति सिंह के चरित्र को बदनाम करो, तब दूँगी टिकट

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 20 March 2024 09:38 AM


साल 2022 में अंगद सिंह ने भी कहा था कि, उन पर उनकी पत्नी ( अदिति सिंह ) के खिलाफ जाने का दबाव है।

bannerAds Img
उत्तर प्रदेश की रायबरेली से बीजेपी विधायक अदिति सिंह ने प्रियंका गाँधी को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। अदिति सिंह ने बताया कि, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में गाँधी परिवार से भी अधिक अकड़ है। इस दौरान अदिति सिंह ने ये भी बताया कि, जब वो 2017 में पहली बार विधायक बनी थीं तो संयोग से राहुल गाँधी से भी उनकी मुलाकात हुई थी।

प्रियंका गांधी को लेकर अदिति सिंह का चौंकाने वाला खुलासा

बीजेपी विधायक अदिति सिंह ने आगे बताया कि, उस समय राहुल गाँधी ऐसे नजर आ रहे थे जैसे उन्हें किसी चीज की खबर न हो और कोई जानकारी न हो। अदिति सिंह ने कहा कि, राहुल गाँधी ने उस समय मुझसे पूछा कि, उत्तर प्रदेश में हमारे पास कितने विधायक हैं? अदिति सिंह ने जवाब में कहा कि, 7, महिला MLA ने आगे कहा कि, फिर राहुल गाँधी ने अपना सिर ऊपर की तरफ उठाया तथा जोर से हँसने लगे। अदिति सिंह उस वक़्त चौंक उठी थीं।

प्रियंका गाँधी पर अदिति सिंह ने लगाया बड़ा आरोप

अदिति सिंह ने बताया कि, टिकट बँटवारे के चलते प्रियंका गाँधी ने उनके तत्कालीन पति के सामने शर्त रखी थी कि, वो अपनी पत्नी अदिति सिंह के चरित्र पर लाँछन लगाएँ, तभी उन्हें टिकट दिया जाएगा। आपको बता दें कि, अदिति सिंह का परिवार कांग्रेसी रहा है, लेकिन उन्होंने 2021 में बगावत के बाद बीजेपी का दामन थामा था। अदिति सिंह का कहना है कि, उनके पूर्व पति को उनके विरुद्ध अपमानजनक बयान देने के लिए कहा गया।

मुझ पर मेरी पत्नी के खिलाफ जाने का दबाव है

आपको बता दें कि, साल 2022 में अंगद सिंह ने भी कहा था कि, उन पर उनकी पत्नी के खिलाफ जाने का दबाव है। निर्दलीय नामांकन दर्ज कराते समय उन्होंने कहा था कि, अदिति सिंह के साथ उनकी शादी को एक हथियार की भांति उपयोग किया गया, ताकि उन्हें टिकट से वंचित किया जा सके। अंगद सिंह ने उस समय कहा था कि, उन्हें ऐसा महसूस कराया गया जैसे उन्होंने कोई अपराध कर दिया हो। उन्होंने कहा था कि, उन पर अदिति सिंह के विरुद्ध सोशल मीडिया में पोस्ट लिखने का दबाव बनाया गया, जबकि तब वो 15 माह से अलग रह रहे थे।