H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

Carrot Benefits: स्किन को स्वस्थ रखने में मददगार होती है गाजर, जरूर करें डाइट में शामिल

By: TISHA GUPTA | Created At: 15 September 2023 03:29 PM


गाजर सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी हैं।

banner
गाजर सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी हैं। गाजर का इस्तेमाल कर कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती है। आप इसे सब्जी, सलाद या मीठे के रूप में भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। गाजर विटामिन-ए, विटामिन-सी, पोटैशियम, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसे खाने से स्किन से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं। आइए जानते हैं, गाजर खाने के अनगिनत फायदे।

आंखों की रोशनी बढ़ती है

आजकल स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने के कारण कम उम्र में ही लोगों को आंखों से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं। ऐसे में आपको अपनी डाइट में गाजर को जरूर शामिल करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि गाजर में मौजूद विटामिन-ए, लाइकोपीन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं और आपकी आंखें लंबे समय तक हेल्दी रहती हैं।

वजन घटाने में मददगार

गाजर में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं। इसे खाने के बाद पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है और आप जरूरत से ज्यादा खाने से बचते हैं। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें अपनी डाइट में गाजर को जरूर शामिल करना चाहिए।

पाचन बेहतर बनता है

गाजर पाचन को बढ़ावा देती है, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह मल त्याग को आसान बनाती है। अगर आप अक्सर कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, तो गाजर आपकी इस समस्या को हल कर सकती है।

हाई बीपी को कंट्रोल करती है

पोषक तत्वों से भरपूर गाजर हाई बीपी के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकती है। यह हाई ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करती है। इसके अलावा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी गाजर काफी सहायक है, जिससे आप घातक बीमारियों से बच सकते हैं।

इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

जैसा कि आप जानते हैं कि गाजर कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें पोटैशियम, विटामिन-के, फॉस्फोरस और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार होते हैं। गाजर में मौजूद गुण हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस और सूजन से भी शरीर को बचाते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

गाजर में बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन, लाइकोपीन और कई तत्व पाए जाते हैं। जो स्किन को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, इसलिए कच्ची गाजर खाने से सेहत को ज्यादा लाभ मिलते हैं।

Read More: इन योगासन को ट्राई करके आप पा सकते है मुंहासो से छुटकारा