MP NEWS: कांग्रेस को निकालना चाहिए सिर फोड़ो यात्रा - कैलाश विजयवर्गीय
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 09 September 2023 09:37 AM
एमपी कांग्रेस द्वारा राज्य में जन आक्रोश यात्रा निकालने पर बीजेपी नेता विजयवर्गी ने कहा कि, कांग्रेस को सिर फोड़ों यात्रा निकालना चाहिए।

MP के खंडवा में BJP की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस और टीएमसी पर जमकर निशाना साधा। एमपी कांग्रेस द्वारा राज्य में जन आक्रोश यात्रा निकालने पर बीजेपी नेता विजयवर्गी ने कहा कि, कांग्रेस को सिर फोड़ों यात्रा निकालना चाहिए, क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस की हालत बहुत खराब है। 15 महीने की सरकार में उन्होंने जो वादे किए थे, उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया, इसलिए उनको माथा फोड़ों यात्रा निकालना चाहिए और लोगों से माफी मांगना चाहिए कि, हमने ( कांग्रेस ) 15 महीने की सरकार में कुछ नहीं किया। वहीं आगे उन्होंने दावा किया कि, हमें विश्वास है कि हम दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगे।
पश्चिम बंगाल में चुनाव नहीं होते
वहीं हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी विधानसभा सीट में हुए उपचुनाव में TMC की जीत पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, पश्चिम बंगाल में चुनाव नहीं होते। वहां चुनाव के नाम पर नाटक होता है। दादागिरी होती है। गुंडागर्दी होती है। गोली बारी होती है। बम बाजी होती है। इसके अलावा कुछ नही होता है। इसलिए बंगाल चुनाव के नाम पर देश में कम्पेरिजन करना ठीक नहीं है।
7 विधानसभा उपचुनावों में बीजेपी ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है
आपको बता दें कि, 6 प्रदेशों की 7 विधानसभा उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं केरल के पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर TMC ने बाजी मारी है। जबकि उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ने बंपर जीत दर्ज