H

दूसरे धर्म की लड़कियों से करवाई शादी, फिर ठग लिए इतने लाख रुपए

By: Sanjay Purohit | Created At: 30 January 2024 11:46 AM


दादिया थाना क्षेत्र के बेरी गांव में शादी करवाने के नाम पर दो युवकों से 5.35 लाख रुपए की ठगी कर ली है। पीड़ित दो भाइयों ने आरोप लगाया है कि गिरोह के सदस्यों ने राजपूत लड़कियां बताकर मुस्लिम लड़कियों से उनकी शादी करवा दी और पैसे ऐंठ लिए।

bannerAds Img
दादिया थाना क्षेत्र के बेरी गांव में शादी करवाने के नाम पर दो युवकों से 5.35 लाख रुपए की ठगी कर ली है। पीड़ित दो भाइयों ने आरोप लगाया है कि गिरोह के सदस्यों ने राजपूत लड़कियां बताकर मुस्लिम लड़कियों से उनकी शादी करवा दी और पैसे ऐंठ लिए। आरोपी अब पैसे मांगने पर पीड़ितों को दहेज के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पुुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में पीड़ित गणेश सिंह निवासी बेरी ने बताया कि दो महीने पहले बेरी के रहने वाले उनके जानकर तेजपाल व उसकी पत्नी कविता व अन्य आरोपी उनके घर आए। आरोपियों ने गणेश सिंह व हेम सिंह से कहा कि वे दोनों की शादी पाटन निवासी उनके रिश्तेदार राजवीर के यहां करवा देंगे। आरोपी राजवीर सिंह ने कहा कि दोनों लड़कियां उसके मामा की बेटियां हैं, जिनका पालन-पोषण मैंने ही किया है और वो ही इनकी शादी करेगा। राजवीर सिंह ने लड़कियों के नाम गौरी कंवर व नेहा कंवर बताया।

शादी के नाम पर चला रहे ठगी का गिरोह

दोनों युवकों के परिजन बारात लेकर पाटन गए। बारात वापस लौटने पर दोनों लड़कियों ने बताया कि वे मुस्लिम हैं और नागलोई, दिल्ली की रहने वाली हैं। लड़कियों ने बताया कि राजवीर व उसकी पत्नी ने उन्हें पैसों का लालच देकर 5-7 दिनों के लिए उनकी शादी करवाई है और दुल्हन बनाकर भेजा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने एक शादी करवाने के नाम पर ठगी करने वाला एक गिरोह बना रखा है। इसमें सभी आरोपी मिलकर लोगों को शादी करवाने का झांसा देते हैं और ठगी करते हैं। दादिया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।