H

MP Election 2023: बीजेपी आज जारी करेगी अपना घोषणापत्र, जनता के लिए हो सकते है कई बड़े ऐलान

By: Richa Gupta | Created At: 11 November 2023 09:02 AM


मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होने हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी आज अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा घोषणा पत्र जारी करेंगे।

banner
मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होने हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी आज अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा घोषणा पत्र जारी करेंगे। राजधानी भोपाल के मिंटो हॉल में दोपहर 12.30 बजे से कार्यक्रम होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष जयंत मलैया, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद रहेंगे। इस घोषणा पत्र में BJP की ओर से प्रदेश के युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए बड़े ऐलान हो सकते हैं।

इन बिंदुओं पर होगा खास फोकस

माना जा रहा है कि इस घोषणा पत्र में पार्टी की ओर से सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए ऐलान किया जा सकता है। बीजेपी अपने इस ‘घोषणा पत्र’ के जरिए कांग्रेस के घोषणापत्र का जवाब भी देगी। इसमें महिला, युवा, बुजुर्ग ,किसान आदिवासियों पर खास फोकस देखा जा सकता है। इसमें रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद-बीज जैसे तमाम मुद्दे भी शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस जारी कर चुकी घोषणा पत्र

मध्य प्रदेश के लिए कांग्रेस पहले ही अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में 59 विषय, 225 मुख्य बिंदू और 1290 वचन शामिल किए हैं, जबकि इस पत्र को अलग-अलग 7 वर्गों के लिए बनाया गया है। कांग्रेस ने अपने इस घोषणा पत्र को वचन पत्र का नाम दिया है। पार्टी के अनुसार, इसे 1 साल में तैयार किया गया है। घोषणा पत्र को 7 वर्गों के लिए बनाया गया है। इसमें किसानों को गेहूं का 2600 रुपए प्रति क्विंटल और धान का 2500 रुपए प्रति क्विंटल MSP देने का ऐलान किया है। 5 हार्सपॉवर निशुल्क बिजली, सरकारी भर्ती का कानून बनाने, प्रतियोगी परीक्षा शुल्क में 100 प्रतिशत छूट देने, स्वास्थ्य का अधिकार कानून बनाने आदि एलान किया है।

17 नवंबर को विधानसभा चुनाव

एमपी में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। राज्य की सभी 230 सीटों पर एक साथ चुनाव होगा, जिसका नतीजा 3 दिसंबर को जारी होगा। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां जोरो-शोरों से अपने प्रचार में जुटी हुई हैं।