H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

उत्तर प्रदेश में फिर से सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

By: Richa Gupta | Created At: 23 August 2023 03:20 PM


उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर से मौसम के मिजाज बदल गए हैं। यहीं वजह है कि बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। जिससे आम लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

banner
उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर से मौसम के मिजाज बदल गए हैं। यहीं वजह है कि बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। जिससे आम लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। फिलहाल मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार जहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सो में गरज के साथ भारी बारिश होने की भी आशंका जताई गई हैं।

IMD ने किया अलर्ट जारी

मौसम विभाग अनुसार, यूपी में 48 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान गरज चमक के साथ बारिश होनी की बात कही गई है। मौसम विभाग ने 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

इन जगहों पर बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट में हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कानपुर देहात, कानपुर , सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

लखनऊ का तापमान

बीते 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश देखी गई हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान अगारा में 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्युनतम तापमान की बात की जाए तो बीते 24 घंटे में बस्ती में 25 डिग्री सेल्सियस और राजधानी लखनऊ में 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना

फिलहाल राज्य में अधिकतम तापमान के पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए मौसम विभाग का कहना है कि आज 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जाएगी। जिसके कुछ ही दिनों बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है।