H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

सिवनी में रेड अलर्ट, 15 और 16 सितंबर को स्कूलों का अवकाश घोषित

By: Ramakant Shukla | Created At: 15 September 2023 02:35 PM

लंबे समय तक सूखे के बाद गुरुवार रात से मेहरबान हुए मानसून ने बीते 12 घंटों की मूसलाधार बारिश ने जिले के कई हिस्सों में कोहराम मचा दिया है। कंजई के पास स्टेट हाईवे का नाला उफान पर होने के कारण सिवनी-बालाघाट मार्ग से वाहनों का आवागमन अवरुद्ध हो गया है। यात्री वाहन चालकों को रात से जाम में फंसे होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 15 और 16 सितंबर के लिए सिवनी में स्कूलों का अवकाश घोषित किया है।

banner

जल भराव के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा

सिवनी मुख्यालय के निचले क्षेत्रों में जल भराव के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के मध्य स्थित बड़ा मिषन स्कूल में जल प्लावन के चलते विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंच सके। वहीं सिवनी जनपद पंचायत भवन में संचालित भू अभिलेख कार्यालय में जल भराव होने से अव्यवस्था फैल गई। जिले के बरघाट, कुरई, सिवनी, लखनदौन, छपारा विकासखंड में अतिवृष्टि के कारण वैनगंगा समेत कई नदी नालों के उफान पर होने से ग्रामीण रास्तों पर आवागमन अवरुद्ध हो गया है।

आठ घंटे में बरघाट में सर्वाधिक 10 इंच (243 मिमी) बारिश दर्ज

गुरुवार रात 12 बजे से प्रारंभ हुआ बारिश का दौर निरंतर जारी है। शुक्रवार सुबह 8 बजे तक मात्र आठ घंटे में बरघाट विकासखंड में सर्वाधिक 10 इंच (243 मिमी) बारिश दर्ज हुई है। अरी के शुक्ला जलाशय रात से ही ओवर फ्लो होना शुरू हो गया। रपटे में कई फिट ऊपर से पानी बह रहा है। वैनगंगा नदी के लखनवाड़ा पुराना पुल बाढ़ के पानी समा गया है।