H

नरेंद्र मोदी 400 की बात करते थे और 200 के आसपास उनकी पार्टी सिमट गई - जीतू पटवारी

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 08 June 2024 08:32 AM


कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि, यह सरकार जो कल बनने जा रही है वो 2 बैसाखियों के ऊपर है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव के समाप्त होने के बाद आज यानी की शनिवार को कांग्रेस की CWC की बैठक है। इस बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे। इनके अलावा छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी, एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, शशि थरूर, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले , प्रमोद तिवारी,कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला समेत कांग्रेस के बड़े दिग्गज पहुंचे।

NDA सरकार 2 बैसाखियों के ऊपर है

इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि, यह सरकार जो कल बनने जा रही है वो 2 बैसाखियों के ऊपर है, लेकिन एक बात बिल्कुल साफ है कि, लोगों का भाजपा-NDA सरकार को यह संदेश है कि, उनकी जो जनविरोधी नीतियां हैं, उसको जनता पसंद नहीं करती।

पूरे देश में नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ एक जनादेश मिला है

कांग्रेस CWC बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, पूरे देश में नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ एक जनादेश मिला है। स्वाभाविक रूप से कांग्रेस की सीट डबल हुई है। नरेंद्र मोदी 400 की बात करते थे और 200 के आसपास उनकी पार्टी सिमट गई। आज कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक है। चुनाव के हार और जीत की समीक्षा होनी चाहिए और जहां से हम जीते हैं उसका प्रोत्साहन भी होना चाहिए।