H

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले - पाकिस्तान शहजादे को पीएम बनाने के लिए उत्सुक

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 02 May 2024 09:16 AM


पीएम मोदी ने मोहब्बत का दुकान वाले प्रकरण पर भी कांग्रेस का खूब मजाक उड़ाते हुए कहा कि, यह अब नकली सामान की फैक्ट्री बन गई है।

bannerAds Img
पीएम मोदी ने गुजरात के आणंद में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस की कड़ी आलोचना की। इस दौरान पीएम ने कहा कि, भारत में कांग्रेस पार्टी कमजोर हो रही है और पाकिस्तान के नेता पार्टी की सत्ता में वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। देश के मुखिया ने आगे कहा कि, कांग्रेस की कमजोर सरकार आतंक के आकाओं को डोजियर देती थी, मगर मोदी की मजबूत सरकार आतंकवादियों को उनकी जमीन पर ही मार गिराती है।

पाकिस्तान और कांग्रेस के बीच साझेदारी अब उजागर हो गई है

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, पाकिस्तान शहजादे को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए काफी उतावला है। कांग्रेस पार्टी पहले से ही पाकिस्तान की प्रशंसक है। इसके साथ ही उन्होंने रैली में कहा कि, पाकिस्तान और कांग्रेस के बीच साझेदारी अब उजागर हो गई है।

पीएम मोदी बोले - कांग्रेस नकली सामान की फैक्ट्री बन गई

आणंद में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मोहब्बत का दुकान वाले प्रकरण पर भी कांग्रेस का खूब मजाक उड़ाते हुए कहा कि, यह अब नकली सामान की फैक्ट्री बन गई है। उन्होंने पूछा लोग पूछ रहे हैं कि, कांग्रेस इतनी बौखलाई हुई क्यों है। आज कांग्रेस नकली फैक्ट्री यानी नकली सामान की फैक्ट्री बन गई है। पीएम ने कहा कि, कांग्रेस खुद को मोहब्बत की दुकान कहकर झूठ क्यों बेच रही है?