H

तीसरे चरण के 10 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू

By: Ramakant Shukla | Created At: 07 May 2024 03:07 AM


तीसरे चरण में आज उत्तरप्रदेश की 10 सीटों पर मतदान हो रहा है। 10 सीटों में 3 पर मुलायम सिंह यादव का परिवार लड़ रहा है जिसमें मैनपुरी, फिरोज़ाबाद और बदायूं शामिल हैं। यूपी की जिन 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें संभल, हाथरस, आगरा ,फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदांयू, आंवला और बरेली शामिल हैं।

bannerAds Img
तीसरे चरण में आज उत्तरप्रदेश की 10 सीटों पर मतदान हो रहा है। 10 सीटों में 3 पर मुलायम सिंह यादव का परिवार लड़ रहा है जिसमें मैनपुरी, फिरोज़ाबाद और बदायूं शामिल हैं। यूपी की जिन 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें संभल, हाथरस, आगरा ,फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदांयू, आंवला और बरेली शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज 10 सीटों- संभल, हाथरस, आगरा ,फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदांयू, आंवला और बरेली में वोट डाले जा रहे हैं। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटरों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। पहले और दूसरे चरण के दौरान उत्तरप्रदेश की 80 सीटों में से 16 सीटों पर मतदान हो चुका हैं। आज जिन 10 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं उनमें से 3 पर मुलायम सिंह यादव का परिवार लड़ रहा है।

मुलायम परिवार के तीन सदस्यों की किस्मत दांव पर

मैनपुरी जो मुलायम सिंह यादव की सीट थी, उस पर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़ रही हैं जहां बीजेपी ने उनके खिलाफ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को मैदान में उतारा है। फिरोज़ाबाद से पिछली बार चुनाव हार चुके अक्षय यादव फिर से मैदान में हैं। वहीं बदायूं से समाजवादी पार्टी ने पहले चाचा शिवपाल को उतारा था, लेकिन बाद में उनके बेटे आदित्य यादव को टिकट दिया गया।