H

शिल्पा-कंगना से लेकर कियारा-सिद्धार्थ तक बॉलीवुड सेलेब्स ने यूं मनाई होली...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 26 March 2024 06:07 AM


अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से लेकर कंगना रनौत ने अपने -अपने अंदाजा में होली खेली है। किसी ने फूलों से तो किसी ने रंगों रसाबोर होकर होली का जश्न मनाया है।

bannerAds Img
देशभर में होली का जश्न बड़े ही धूमधीम से मनाया गया है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स ने भी होली पर जमकर रंग जमाया है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से लेकर कंगना रनौत ने अपने -अपने अंदाजा में होली खेली है। किसी ने फूलों से तो किसी ने रंगों रसाबोर होकर होली का जश्न मनाया है। banner बॉलीवुड की बिंदास अभिनेत्री व भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी बनी कंगना रनौत ने अपने गांव में होली का पर्व सेलिब्रेट किया है। कंगना की तस्वीर एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। जिसमें वो अपनी गांव की औरतों के साथ होली मनाती नजर आ रही हैं। banner महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी पूरी फैमिली के साथ होली का जश्न मनाया है। बच्चन परिवार ने रंग गुलाल के साथ ही पकवानें के भी मजे लिए। इसकी तस्वीरें बिग बी की नातिन नव्या नवेली ने शेयर की हैं। banner वहीं शिल्पा शेट्टी ने भी अपने घर पर होली सेलिब्रेट की है। एक्ट्रेस ने फूलों से लेकर रंगों और गुब्बारें के साथ इस दिन को सेलिब्रेट किया। शिल्पा ने वीडियो शेयर कर इसकी झलक दिखाई है। banner बॉलीवुड के लविंग कपल कियारा आडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बड़े ही सिंपल अंदाज में रंगों का त्यौहार होली मनाई। दोनों ने अपनी प्यारी सी तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। banner वहीं न्यूली वेड कपल रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अपनी पहली होली मनाई हैं। दोनों ने बड़े ही मजेदार अंदाज में एक दूसरे को गुलाल लगाया, जिसकी झलक वीडियो में देखने को मिली है।