बैरागढ़ में बीजेपी ने चंद्रयान- 3 की सफलता को लेकर मनाई खुशी, जय जवान जय किसान जय विज्ञान के लगाए नारे
By: Richa Gupta | Created At: 24 August 2023 12:23 PM
चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग से पूरे भारत देश में जोरदार उत्साह है। ISRO के मिशन की सफलता पर पूरा देश जश्न में डूबा हुआ हैं। बैरागढ़ में भी भारतीय जनता पार्टी ने चंद्रयान- 3 की सफलता को लेकर खुशियां मनाई।

चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग से पूरे भारत देश में जोरदार उत्साह है। ISRO के मिशन चंद्रयान-3 की सफलता पर पूरा देश जश्न में डूबा हुआ हैं। बुधवार (23 अगस्त) की शाम चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर सफल लैंडिग कर इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक कामयाबी के बाद भारत का नाम दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जिन्होंने चांद पर सफलतापूर्वक अपने कदम रखे। बैरागढ़ में भी भारतीय जनता पार्टी ने चंद्रयान- 3 की सफलता को लेकर खुशियां मनाई। भारतीय जनता पार्टी बैरागढ़ ने चंचल चौराहे पर आतिशबाजी की।
मिठाई बांटकर दी सफल लैंडिंग की बधाईयां
बता दें कि, मिठाई बांटकर दी चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग की बधाईयां। चांद के दक्षिणी ध्रुव में चंद्रयान 3 की सफल लेंडिंग पर बैरागढ़ चंचल चौराहे पर पटाखे फोड भारत माता की जय के नारो के साथ खुशी जताई, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज को लहराते हुए भारत माता जय के नारे लगाए। वहां उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा जय जवान जय किसान जय विज्ञान के नारे भी लगाए है।