H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

मणिशंकर अय्यर का नरसिम्हा राव को भाजपा का पहला PM बताने पर पोते एन वी सुभाष ने किया पलटवार

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 25 August 2023 01:20 PM


भाजपा के प्रवक्ता एन वी सुभाष ने आरोप लगाया कि, कांग्रेस की संस्कृति अपने ही नेताओं को उनके निधन के बाद बदनाम करने की रही है।

banner
पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर द्वारा पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव को ‘साम्प्रदायिक' सोच वाला व्यक्ति बताए जाने पर देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। कांग्रेस नेता के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए पूर्व प्रधानमंत्री के पोते और भाजपा के प्रवक्ता एन वी सुभाष ने आरोप लगाया कि, कांग्रेस की संस्कृति अपने ही नेताओं को उनके निधन के बाद बदनाम करने की रही है।

मणिशंकर अय्यर के बयान पर सुभाष का पलटवार

बीजेपी नेता सुभाष ने दावा किया है कि, कांग्रेस पार्टी पूर्व पीएम नरसिम्हा राव को बदनाम करने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकती है, राव ने अपना पूरा जीवन पार्टी की प्रगति के लिए समर्पित कर दिया था। भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता एन वी सुभाष ने आगे कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस की अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौत के बाद उनकी छवि बिगाड़ने की संस्कृति है ताकि वंशवादी गांधी परिवार की छवि को बेहतर बनाया जा सके।

पूर्व पीएम नरसिम्हा राव साम्प्रदायिक सोच वाले व्यक्ति थे - अय्यर

आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने बुधवार को आरोप लगाया था कि, पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ‘‘साम्प्रदायिक'' सोच वाले व्यक्ति थे। वहीं इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री अय्यर ने नरसिम्हा राव को देश में भारतीय जनता पार्टी का पहला प्रधानमंत्री बताया था। कांग्रेस नेता अय्यर की आत्मकथा ‘‘मेमोयर्स ऑफ अ मैवरिक - द फर्स्ट फिफ्टी ईयर्स (1941-1991)'' सोमवार को बाजार में आई थी और आते ही सुर्खियों में छा गई हैं।