H

मानस भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव

By: Richa Gupta | Created At: 27 March 2024 05:50 AM


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मानस भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। जहां उन्होंने मानस भवन के कार्यकारी अध्यक्ष को अपना समाजाकि गुरु बताया है।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मानस भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। जहां उन्होंने मानस भवन के कार्यकारी अध्यक्ष को अपना समाजाकि गुरु बताया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक कैरियर की शुरुआत में उन्हें चुनाव प्रभारी के रूप में पाया था। मंगलवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल के मानस भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए मानस भवन के कार्यकारी अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा को अपना सामाजिक गुरु बताया है।

होली की बधाई देते हुए मंगल कामना की

उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को होली की बधाई देते हुए मंगल कामना की। सीएम मोहन ने कहा कि होली का त्यौहार सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे एवं प्रेम का पर्व है, यह सभी त्योहारों का सिरमौर है। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकाल की भस्म आरती जीवन का परिचय कराती है। महाकाल की भस्म आरती समय की महत्ता बताती है।