एमपी चुनाव से पहले जारी किया गया बीजेपी मीडिया सेंटर का विवरण
By: Richa Gupta | Created At: 16 November 2023 02:13 PM
मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 17 नवंबर को सुबह 7 बजे से शुरु होगा। इसके लिए बुधवार शाम 6 बजे प्रचार थम गया है। वहीं एमपी चुनाव से पहले जारी किया गया बीजेपी मीडिया सेंटर का विवरण।

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 17 नवंबर को सुबह 7 बजे से शुरु होगा। इसके लिए बुधवार शाम 6 बजे प्रचार थम गया है। इसके साथ ही रैली, सभा, नुक्कड़ सभा और रोड शो पर प्रतिबंध लग गया। वहीं, बाहरी व्यक्तियों को विधानसभा क्षेत्र छोड़ना होगा। इसके लिए धर्मशालाओं, लाज और होटलों की जांच कराई जा रही है। अब प्रत्याशी घर-घर मतदाताओं से संपर्क और बंद कमरों में बैठक ही कर सकेंगे। वहीं एमपी चुनाव से पहले जारी किया गया बीजेपी मीडिया सेंटर का विवरण।
650 से अधिक प्रेस वार्ता कराई
24 सितंबर 2023 को किया गया था भाजपा मीडिया सेंटर का शुभारंभ। मतदान से पहले कुल 39 प्रेस वार्ता भाजपा मीडिया सेंटर से हुई संपन्न।
अब तक कुल 510 प्रेस विज्ञप्तियां मीडिया सेंटर से हो चुकी है प्रकाशित। प्रदेश के साथ संभागों में 6 मीडिया सेंटर नवरात्रि में किए गए थे स्थापित। एमपी बीजेपी ने 57 जिलों में 10 अक्टूबर से 15 नवंबर तक 650 से अधिक प्रेस वार्ता कराई।
मीडिया हॉउस सुविधाओं से लैस
भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास बंसल-1 के भवन में बीजेपी ने अपना मीडिया हाउस बनाया है। इस मीडिया हाउस से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में चुनावी गतिविधियों पर नजर रखती है। यह मीडिया हॉउस सुविधाओं से लैस है, वहीं इस मीडिया हाउस का संचालन टेक्निकल रूप से मजबूत टीम द्वारा किया जाता है।