H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

इस वक्त मंत्रिमंडल विस्तार करने का कोई औचित्य नहीं - बीजेपी विधायक अजय बिश्नोई

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 29 August 2023 01:34 PM


बीजेपी विधासक अजय बिश्नोई ने कहा कि, मैं इस मंत्रिमंडल विस्तार के पक्ष में नहीं था। मैंने विस्तार से पहले भी यही बात कही थी। डेढ़ महीने में नए मंत्री क्या कर पाएंगे ?

banner
मध्य प्रदेश में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव से दो महीने पहले शिवराज सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार करने पर बीजेपी के सीनियर विधायक अजय बिश्नोई ने सवाल उठाए हैं। बीजेपी विधायक ने कहा कि, इस वक्त मंत्रिमंडल विस्तार करने का कोई औचित्य नहीं है। इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि, मैं इस मंत्रिमंडल विस्तार के पक्ष में नहीं था। मैंने विस्तार से पहले भी यही बात कही थी। डेढ़ महीने में नए मंत्री क्या कर पाएंगे ?

मैं मंत्री बनने की लाइन में भी नहीं था

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज विधायक अजय विश्वोई ने इस दौरान पत्रकारों से यह भी कहा कि, मैं मंत्री बनने की लाइन में भी नहीं था। मंत्री बनने के लिए मैंने नहीं भोपाल के चक्कर भी नहीं काटे। क्योंकि मैं मंत्री बन भी जाता तो डेढ़ महीने में निश्चित तौर पे कुछ नहीं कर पाता। उन्होंने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि, अगर अगली बार राज्य में बीजेपी की सरकार बनी तो मंत्रिमंडल की लड़ाई फिर से लड़ी जाएगी।

26 अगस्त को हुआ था शिवराज सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार

आपको बता दें कि, एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 26 अगस्त को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। कैबिनेट में 3 नए मंत्रियों को जगह मिली है। जिसमें महाकौशल (बालाघाट विधायक) से गौरीशंकर बिसेन, विंध्य (रीवा विधायक) से राजेंद्र शुक्ला और बुंदेलखंड से (खरगापुर विधायक) राहुल सिंह लोधी को मंत्री बनाया गया है। वहीं शिवराज मंत्रीमंडल विस्तार पर कांग्रेस ने भी बीजेपी पर तंज कसा है।