H

Bihar Politics: जेडीयू का एनडीए में वापस आना सुखद - जेपी नड्डा

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 29 January 2024 04:17 AM


जेपी नड्डा ने कहा कि, यह इंडिया गठबंधन सिर्फ बातों में ही संभव हो सकता है। असल में यह गठबंधन जनता के लिए नहीं बल्कि अपने परिवारों और संपत्तियों को बचाने के लिए बनाया गया है।

bannerAds Img
Bihar Politics: नीतीश कुमार के नौवीं बार शपथ लेने के बाद BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने JDU का NDA में स्वागत किया है। जेपी नड्डा ने कहा कि, नीतीश कुमार और JDU का असली गठबंधन NDA के साथ ही था। उन्होंने आगे कहा कि, 2020 में जनता ने हमारे गठबंधन को ही बहुमत दिया था और अब एक बार फिर से हम जनता की सेवा करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि, बिहार का विकास सिर्फ और सिर्फ NDA और डबल इंजन की सरकार ही कर सकती है।

नई NDA सरकार बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए काम करेगी

जेपी नड्डा ने कहा कि, नई NDA सरकार बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए काम करेगी। यहां जब-जब हमारी सरकार बनती है, तब यहां कानून व्यवस्था में सुधार आता है। अपराध और अपराधियों पर काबू पाया जाता है। लोगों को रोजगार मिलता है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि, आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में यहां की जनता एक बार फिर से हमें चुनेगी और 2019 से भी ज्यादा सीटें जिताकर सांसदों को दिल्ली भेजेगी।

यह गठबंधन सिर्फ बातों में ही संभव हो सकता है

इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि, यह गठबंधन सिर्फ बातों में ही संभव हो सकता है। असल में यह गठबंधन जनता के लिए नहीं बल्कि अपने परिवारों और संपत्तियों को बचाने के लिए बनाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि, लोकसभा चुनाव आये-आते इंडिया गठबंधन भी बिखर जाएगा। जेपी नड्डा ने आगे कहा कि, इस गठबंधन के नेताओं की आपस में ही नहीं बन रही है। बंगाल में ममता बनर्जी को देख लीजिये या फिर पंजाब में आम आदमी पार्टी को देखिए। यहाँ किसी की भी आपस में नहीं बन रही है। बस अपने परिवारों को भ्रष्टाचार को बचाने के लिए एक साथ आए हुए हैं।