H

संसद में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू; सदियों के इंतजार के बाद राम मंदिर का सपना सच हुआ, जानें राष्ट्रपति के पहले संबोधन की खास बातें

By: Richa Gupta | Created At: 31 January 2024 11:18 AM


संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है जो 9 फरवरी तक चलेगा। 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश होगा। बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति का संबोधन होता है।

bannerAds Img
संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है जो 9 फरवरी तक चलेगा। 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश होगा। बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति का संबोधन होता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बजट सत्र के लिए राष्ट्रपति भवन से संसद पहुंचीं और यहां उन्होंने दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। नए संसद भवन में यह उनका पहला संबोधन है। प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत सभी बड़े नेता और सांसद सदन में पहुंचे।

राम मंदिर के निर्माण का उल्लेख किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी जो अब पूरी हुई है। उन्होंने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राम मंदिर के निर्माण का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘‘राम मंदिर की अकांक्षा सदियों से थी, आज सच हुई है।’’ उनकी इस टिप्पणी पर सदस्यों ने मेजें थपथपाईं। राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह गत 22 जनवरी को संपन्न हुआ। मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किए जाने, औपनिवेशिक आपराधिक कानूनों के स्थान पर नए कानून बनाए जाए, नारी वंदन अधिनियम और सरकार के कई अन्य कदमों का उल्लेख किया।

राष्ट्रपति के संबोधन की बातें

1-बजट सत्र की शुरुआत में अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अमृतकाल की शुरुआत में यह भवन बना है, यहां एक भारत, श्रेष्ठ भारत की महक भी है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस नए भवन में नीतियों पर सार्थक संवाद होगा। ऐसी नीतियां जो आजादी के अमृत काल में विकसित भारत का निर्माण करेंगी।

2-राष्ट्रपति ने कहा कि हम सभी बचपन से गरीबी हटाओ के नारे सुनते आ रहे हैं, लेकिन अब हम बड़े पैमाने पर गरीबी को दूर होते देख रहे हैं। नीति आयोग के अनुसार इस सरकार के एक दशक के कार्यकाल में लगभग 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं।

3-राष्ट्रपति ने कहा कि बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। भारत सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना। लगातार दो तिमाही से भारत की विकास दर 7.5% से ज्यादा रही है। भारत को अपना सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला।

4-राष्ट्रपति ने कहा कि भारत को अपनी पहली नमो भारत ट्रेन और पहली अमृत भारत ट्रेन मिली। भारत की एयरलाइन कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील की।

5-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल टाइम डिजिटल लेनदेन का 46 प्रतिशत भारत में होता है। पिछले महीने UPI से रिकॉर्ड 1200 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए हैं। इसके तहत 18 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड लेनदेन हुआ है।

6-राष्ट्रपति ने कहा कि बीते वर्षों में विश्व ने दो बड़े युद्ध देखे और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का सामना किया। ऐसे वैश्विक संकटों के बावजूद सरकार ने देश में महंगाई को काबू में रखा। सामान्य भारतीय का बोझ नहीं बढ़ने दिया।