H

पंजाब के सीएम भगवंत मान का केंद्र सरकार पर जुबानी हमला, बोले - केजरीवाल व्यक्ति नहीं एक सोच है…

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 11 May 2024 10:31 AM


पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दावा किया कि, इस बार पंजाब से बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। पंजाब की 13 की 13 सीटें आम आदमी पार्टी जीतेगी।

bannerAds Img
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं है, सोच है। व्यक्ति को जेल में डाल सकते हैं, लेकिन सोच को नहीं डाला जा सकता। मान ने आगे कहा कि, आज एक बार फिर केजरीवाल बैटिंग करने के लिए पिच पर आ गए हैं।

इस बार मोदी का बेड़ा पार नहीं होगा

सीएम भगवंत मान ने पत्रकारों से चर्चा में आगे कहा कि, इस बार मोदी का बेड़ा पार नहीं होगा। तभी मोदी जी का टोन बदल गया है। पंजाब के सीएम ने कहा कि, विपक्ष के नेता को अंदर कर के जीतना चाहते हैं चुनाव, ये नहीं होगा।उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी के दफ्तर में आज खुशी है क्योंकि हम सबके Boss आ गए हैं।

पंजाब से बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा

इसके अलावा उन्होंने कहा कि, अब हमें 18 घंटे काम करना है। 4 जून को आम आदमी पार्टी के बिना सरकार नहीं बन पायेगी। सीएम मान ने कहा कि, आते ही अरविंद केजरीवाल काम में लग गए, ऐसा ही नेता होना चाहिए। पंजाब के सीएम ने आगे दावा किया कि, इस बार पंजाब से बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। पंजाब की 13 की 13 सीटें आम आदमी पार्टी जीतेगी। उन्होंने कहा कि, यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। सोच समझ के वोट करें।