H

अवैध खनन को लेकर विपक्ष ने किया सदन में हंगामा, द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा आज

By: Ramakant Shukla | Created At: 09 February 2024 07:07 AM

मप्र विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। गुरुवार को विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वर्ष 2023-24 के लिए 30265 करोड़ रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया था। इस पर आज सदन में चर्चा होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने इसके लिए लंच के बाद का समय तय किया है, जिस दौरान दोनों पक्षों के सदस्य अपनी बात रखें।

bannerAds Img

सदन में गूंजा अवैध खनन का मुद्दा

शुक्रवार सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्ष ने अवैध खनन के मुद्दे पर सरकार को घेरा।विपक्षी सदस्यों के सवाल पर मंत्री दिलीप अहिरवार सदन में कहा कि अवैध खनन को रोकने के लिए कैमरे लगाएंगे। मुख्यमंत्री ने इसका निर्णय लिया है।

बजट सत्र के समय अनुपूरक बजट की क्या आवश्यकता

उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि बजट सत्र के समय अनुपूरक बजट की क्या आवश्यकता है। उधार चुकाने की भी प्लानिंग होती है। कर्ज लेने के बाद चुकाने का क्या प्रावधान है। पुरानी उधारी चुकाने के विषय में सरकार से सवाल पूछेंगे।

नौकरी का मुद्दा उठाया

विधायक नितेंद्र सिंह ने नौकरी का मुद्दा उठाया। कहा कि हर साल नौजवान भर्ती के लिए तैयारी करते हैं लेकिन भर्ती नहीं होती, वह बेरोजगार घूमते हैं। मकान, जमीन गिरवी रखते हैं पर नौकरी नहीं मिलती। राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने जवाब देते हुए कहा कि भर्ती में थोड़ा विलंब हुआ है, पर सरकार लगातार प्रयास कर रही है।