H

कांग्रेस आज जारी कर सकती है मध्यप्रदेश के प्रत्याशियों की तीसरी सूची

By: Ramakant Shukla | Created At: 27 March 2024 04:59 AM

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस मध्यप्रदेश के प्रत्याशियों की आज तीसरी सूची जारी कर सकती है। इससे पहले कांग्रेस दो सूचियां जारी कर चुकी है, पहली सूची में जहां 10 तो वहीं दूसरी सूची में 12 नाम शामिल थे, इस तरह मध्यप्रदेश की 29 में से 22 सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं।

bannerAds Img

खजुराहो में नहीं लड़ेगी कांग्रेस

मध्यप्रदेश में कांग्रेस 29 में से सिर्फ 28 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी से हुए समझौते के तहत कांग्रेस ने छोड़ दी है।

आज होगी बैठक

मुरैना, ग्वालियर, गुना समेत 6 सीटों की प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में होगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भाग लेंगे। उधर, बालाघाट सीट से प्रत्याशी बनाए गए सम्राट सिंह को लेकर विरोध के स्वर भी सुनाई दे रहे हैं। पार्टी के विधायक और विधानसभा प्रत्याशियों ने दिल्ली पहुंचकर अपनी बात रखी।