कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव ने ली भाजपा की सदस्यता, बोले- धोखेबाज पार्टी थी
By: Ramakant Shukla | Created At: 31 October 2023 02:13 PM
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के सीनियर लीडर अनिल भार्गव ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। दतिया से भाजपा प्रत्याशी, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें सदस्यता दिलाई। मंगलवार को भाजपा में शामिल होने के बाद भार्गव ने कांग्रेस को धोखेबाज पार्टी बताया। भार्गव कांग्रेस में प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं।

भाजपा में शामिल होने की चल रही थी चर्चा
कांग्रेस के सीनियर लीडर अनिल भार्गव के भाजपा में जाने की चर्चा कई दिन से चल रही थी। लेकिन मंगलवार उन्होंने प्रदेश के गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा के सामने भाजपा की सदस्यता ली। मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने अनिल भार्गव को भगवा गमछा पहनाकर उन्हें सदस्यता दिलाई। इस दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।