H

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा छक्के अब विराट कोहली के नाम...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 30 March 2024 05:16 AM


किंग कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 4 छक्के लगाकर अपने छक्कों की संख्या 241 कर ली और क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है।

bannerAds Img
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद 83 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 4 चौके भी जड़े। इस सीजन में कोहली का यह बैक टू बैक अर्धशतक था। विराट ने अपनी पारी के दौरान 4 छक्के लगाए और इसके दम पर वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

कोहली ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से विराट कोहली से पहले आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल थे, लेकिन किंग कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 4 छक्के लगाकर अपने छक्कों की संख्या 241 कर ली और क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि, गेल ने 239 सिक्स लगाए थे। इस लिस्ट में 238 छक्कों के साथ एबी डिविलियर्स तीसरे नंबर पर हैं जबकि 67 छक्कों के साथ मैक्सवेल चौथे स्थान पर हैं।

IPL में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा छक्के

241 - विराट कोहली

239 – क्रिस गेल

238 – एबी डिविलियर्स

67 – ग्लेन मैक्सवेल

50 – फाफ डु प्लेसिस

35 – दिनेश कार्तिक