H

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले - भाजपा का सबसे खतरनाक परिवार, जब से ये सरकार आई है...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 01 February 2024 06:44 AM


अखिलेश यादव ने कहा है कि, बीजेपी का सबसे खतरनाक परिवार है। उस परिवार की कोई चर्चा ही नहीं करता, जो नफरत फैला रहा है, हमारी संस्कृति को खराब करने का काम कर रहा है।

bannerAds Img
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि,भाजपा झूठों की पार्टी है, भारतीय जनता पार्टी को धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। यूपी के पूर्व सीएम यादव ने आगे कहा कि, बीजेपी का सबसे खतरनाक परिवार है।

चंडीगढ़ चुनाव पर सपा प्रमुख का खुलासा

पत्रकारों से चर्चा में आगे सपा प्रमुख ने बीजेपी पर सीधे निशाना साधते हुए कहा है कि, हालही में जो चंडीगढ़ का चुनाव हमने और आपने देखा जिसमें आरोप लगा है कि, वोट जो डाले गए उनको खराब करने का काम भी अधिकारियों ने किया। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, यूपी के चुनाव में देखा था किस तरीके से बेईमानी भारतीय जनता पार्टी ने की, बेईमानी इस स्तर पर होगी तो लोकतंत्र कहां सुरक्षित है।

भूमाफियाओं को लेकर पूर्व सीएम का बड़ा बयान

अखिलेश यादव ने कहा है कि, बीजेपी का सबसे खतरनाक परिवार है। उस परिवार की कोई चर्चा ही नहीं करता, जो नफरत फैला रहा है, हमारी संस्कृति को खराब करने का काम कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, समाज को सबसे ज्यादा बांटने का काम भाजपा का परिवार कर रहा है। सपा प्रमुख ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, इस सरकार में अधिकारी लूट रहे हैं, सीएम खुद स्वीकार कर रहे हैं कि, गोरखपुर में बहुत भूमाफिया आ गए हैं, जो भूमाफिया हैं, भाजपा में बहुत पनप रहे हैं, कोई जिला ऐसा नहीं बचा जहां पर बड़े पैमाने पर भूमाफिया काम ना कर रहे हो।

जब से ये सरकार आई है 1 लाख किसानों ने आत्महत्या की है

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, यह कार्यवाहक कानून व्यवस्था है। इसीलिए जो जीरो टॉलरेंस का नारा देते हैं, कानून व्यवस्था जीरो हो गई है। पूर्व सीएम यादव ने आगे कहा कि, एनसीआरबी का आंकड़ा देखें तो महिलाएं सबसे ज्यादा पीड़ित, दु:खी हैं। अखिलेश ने आगे कहा कि, जब से ये ( बीजेपी ) सरकार आई है 1 लाख किसानों ने आत्महत्या की है।