H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

बाहरियों को ज्यादा महत्व देने के कारण भाजपा में भी आपस में ठनी हुई है- कमलनाथ

By: Richa Gupta | Created At: 31 August 2023 11:38 AM


कमलनाथ ने बयान देते हुए बीजेपी पर तंज कसा है। बाहरियों को ज्यादा महत्व देने के कारण भाजपा में भी आपस में ठनी हुई है। मतलब सब कुछ बाहर से…ये भाजपा के सत्ता से बाहर जाने के स्पष्ट संकेत हैं।

banner
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच वार-पलटवार का दौर तेज हो चुका है। चुनाव से पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ लगातार बयान देकर शिवराज सरकार को घेर रहे हैं। अब फिर से कमलनाथ ने बयान देते हुए बीजेपी पर तंज कसा है। बाहरियों को ज्यादा महत्व देने के कारण भाजपा में भी आपस में ठनी हुई है। मतलब सब कुछ बाहर से…ये भाजपा के सत्ता से बाहर जाने के स्पष्ट संकेत हैं। यह बात पीसीसी चीफ और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कही है। भाजपा द्वारा प्रदेश में चुनाव प्रचार कार्य केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भी किया जायेगा इसी मुद्दे पर कमलनाथ ने भाजपा को घेरा है।

कमलनाथ ने किया ट्वीट

कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि, मध्य प्रदेश में भाजपा चुनाव के लिए नेतृत्व का चेहरा भी बाहर का दिखा रही है। प्रचार के लिए मंत्री और विधायक भी बाहर से ला रही है। बाहरियों को ज़्यादा महत्व देने के कारण संगठन में भी आपस में ठनी हुई है। मतलब सब कुछ बाहर से… ये भाजपा के सत्ता से बाहर जाने के स्पष्ट संकेत हैं।

हर एक मतदाता सजग

कमलनाथ ने आगे लिखते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश का मतदाता सतर्क है वो भाजपा को चुनावी-घपला नहीं करने देगा। उन्होंने लिखा है कि, अब क्या भाजपा मतदाता भी बाहर से लाएगी क्योंकि मध्यप्रदेश के सतर्क मतदाता तो अब इनके झांसे में नहीं आने वाले और न ही भाजपा को कोई चुनावी-घपला करने देंगे। इस बार मध्यप्रदेश का हर एक मतदाता सजग है क्योंकि इस चुनाव से उसका और प्रदेश का भविष्य तय होना है।