H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

CG NEWS : दर्दनाक सड़क हादसे में भाई बहन की मौत, स्कूल जाने के दौरान ट्रक ने कुचला गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम.....

By: Shivani Hasti | Created At: 02 September 2023 02:18 PM


banner
CG NEWS : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल जा रहे भाई बहन को ट्रक ने रौंद दिया। बताया जा रहा है कि दोनों भाई बहन साईकिल में सवार होकर स्कूल जा रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने दोनों को चपेट में लेकर कुचल दिया। हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और सड़क जाम कर दिया। टायरों को सड़क पर रखकर आग लगा दी। इधर पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाया गया। जानकारी के अनुसार बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बन्नाक चौक की यह घटना है। आज सुबह दोनों भाई-बहन साइकिल से स्कूल जा रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चों को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। मृतक आशीष केवर्त कक्षा सातवीं का छात्र था। उसकी बड़ी बहन भावना केवर्त कक्षा दसवीं में पढ़ाई कर रही थी।

Read More: CG NEWS : भाजपा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी 104 पान्न्नों का आरोप पत्र तैयार है जिसमे अहम मुद्दे को शामिल किया है