H

लू से बचने में किसी वरदान से कम नहीं है बेल का जूस, देता है ढेरों फायदे

By: Sanjay Purohit | Created At: 01 June 2024 11:25 AM


दिन पर दिन गर्मीं बढ़ती जा रही है, हर रोज पड़ रही तेज लू सभी के लिए जान की दुश्मन बनी हुई है। लू जिसे हम हीट स्ट्रोक भी कहते हैं, उससे बचने के लिए लोग क्या कुछ नहीं कर रहे हैं। ऐसे में इन गर्मियों में सेहतमंद ड्रिंक के तौर पर कई पेय पदार्थों का सेवन किया जाता है, जिनमें से एक हैं बेल का जूस।

bannerAds Img
दिन पर दिन गर्मीं बढ़ती जा रही है, हर रोज पड़ रही तेज लू सभी के लिए जान की दुश्मन बनी हुई है। लू जिसे हम हीट स्ट्रोक भी कहते हैं, उससे बचने के लिए लोग क्या कुछ नहीं कर रहे हैं। ऐसे में इन गर्मियों में सेहतमंद ड्रिंक के तौर पर कई पेय पदार्थों का सेवन किया जाता है, जिनमें से एक हैं बेल का जूस। बेल एक फ्रूट होता है जिसे बिल्व भी कहा जाता है। बेल एक ऐसा फल है जिसे खाने से कई प्रकार के ढेरों फायदे पहुंचाता है। इसमें बहुत से पौष्टिक तत्व होते हैं। गर्मियों में बेल का जूस पीने से कई तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है।

लू से बचाव

छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक कोई भी गर्मियों के दिनों में लू की चपेट में आ सकता है।बेल का शरबत शरीर को ठंडक पहुंचाती है और शरीर को लू से बचाती है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। धूप में निकलने से पहले एक गिलास बेल का शरबत पीकर ही निकलें।

ब्रेस्ट कैंसर में फायदेमंद

कैंसर एक लाइलाज बीमारी है। इस बीमारी का अभी तक कोई सटीक और सही इलाज नहीं है। लेकिन ब्रेस्ट कैंसर में बेल का जूस बहुत ही ज़्यादा फायदेमंद हो सकता है। स्तन कैंसर को रोकने के लिए नियमित रूप से इस रस का सेवन करना बहुत उपयोगी है।

खुल जाएंगी आंतें

पाचन खराब होने पर आंतों का संकुचन कम हो जाता है, जो कि कब्ज बनाता है। गर्मी में डिहाइड्रेशन इस समस्या को गंभीर बना सकती है। मगर बिल्व रस पानी की पूर्ति करके आंतों को रिलैक्स करता है और संकुचन सामान्य करने में मदद करता है।

देता हैं ठंडक

बेल के रस को शहद के साथ मिलाकर पीने से एसिडिटी में राहत मिलती है। अगर आपको मुंह के छाले हो गए हैं तो भी इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। गर्मी के लिहाज से ये एक बेहतरीन पेय है। एक ओर जहां ये लू से सुरक्षित रखने में मददगार होता है वहीं शरीर को अंदर से ठंडक देने का काम करता है।

हृदय रोग में लाभदायक

दिल की बीमारी में बेल बहुत उपयोगी है। पके हुए बेल के जूस में थोडा़ सा घी मिला लें। दिल से संबंधित बीमारियों जैसे हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक से बचने के लिए इस मिक्सचर को अपनी रोज़ की डाइट में शामिल कर लीजिये। इसके सेवन से आपका दिल, स्ट्रोक और अटैक से काफी हद तक बचा रहेगा। हार्ट के अलावा बेल ब्लड शुगर के लेवल को भी लगभग 50% से ज़्यादा तक कम कर सकता है।