अशोकनगर से बीजेपी प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली किया रेफर
By: Richa Gupta | Created At: 08 November 2023 01:22 PM
मंगलवार को अशोकनगर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें इलाज के लिए भोपाल भेजा गया जहां उनके हार्ट में ब्लॉकेज की पुष्टि हुई है।

मंगलवार को अशोकनगर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें इलाज के लिए भोपाल भेजा गया जहां उनके हार्ट में ब्लॉकेज की पुष्टि हुई है। अब जजपाल सिंह जज्जी के ऑपरेशन के लिए उन्हें भोपाल से दिल्ली शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं अब उनके समर्थक प्रचार में उनके न होने को लेकर लोगों से अपील कर रहे हैं। जजपाल सिंह जज्जी के समर्थक जनता के बीच जाकर कह रहे हैं की चुनाव आप सभी लड़ रहे हैं।
हृदय मे ब्लॉकेज की समस्या
बता दें कि मंगलवार को सुबह विधायक जज्जी को उस वक्त अचानक सीने मे दर्द शुरू उठा जब वह राजपुर गांव मे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की होने वाली सभा में जाने की तैयारी कर रहे थे। जिला चिकित्सालय मे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरो ने उन्हें भोपाल रेफर कर दिया था। भोपाल के एक निजी अस्पताल मे हुई जांचों के बाद उनके हृदय मे ब्लॉकेज की समस्या सामने आई है। यहां डॉक्टरो की सलाह के बाद उन्हें ऑपरेशन के लिये भोपाल से दिल्ली शिफ्ट किया जा रहा है।
जजपाल सिंह जज्जी ने लोगों से की अपील
तबियत खराब होने के बाद विधायक जज्जी ने अपने समर्थकों शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं के लिए एक अपील की है। जिसमें उन्होंने अचानक अपने खराब हुए स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि अब चुनाव के समय वह उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। क्योंकि इस दौरान उन्हें अस्पताल में रहना पड़ेगा। जजपाल सिंह जज्जी ने लोगों से अपील की है कि अब चुनाव को वह सभी लड़े। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया है कि जनता की शुभकामनाओं के भरोसे वह जल्द स्वस्थ होकर लोगों के बीच लौटेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों के निराश न होने की बात कही है और अपने पूरे प्रयास के साथ लड़ने की अपील की है।