H

टिकट की घोषणा से पहले ही कांग्रेस विधायक ने दाखिल किया नामांकन

By: Ramakant Shukla | Created At: 23 March 2024 05:59 AM

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लग चुकी है। साथ ही नामांकन फॉर्म जमा करने की भी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। मध्यप्रदेश में भाजपा ने अपने सभी 29 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। वहीं दूसरी ओर कई सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों को टिकट का इंतजार अभी भी बाकी है। वही टिकट की घोषणा होने से पहले ही कांग्रेस विधायक फुन्देलाल मार्को ने शहडोल लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है।

bannerAds Img

टिकट के ऐलान बिना फुंदेलाल मार्को ने भरा पर्चा

माना जा सकता है कि शहडोल लोकसभा की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। कांग्रेस की तरफ से पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल मार्को ने शुक्रवार को अनुपपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र जमा किया।